संभल, मार्च 21 -- कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ पुलिया पर शनिवार सुबह विभागीय कार्य करने के बाद बहजोई लौट रहे दो पुलिसकर्मियों की निजी कार मौलागढ़ पुलिया पर अनियंत्रित हो गई। पुलिया पर खड़े बरेली निवासी ड्राई फ्रूट्स विक्रेता पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मारपीट में घायल हुए पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बहजोई थाने के हेड मोहर्रिर पिंटू कुमार और कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार शनिवार सुबह करीब 10 बजे विभागीय कार्य करने के बाद अपनी निजी कार से चन्दौसी से लौट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.