मैनपुरी, मई 9 -- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इटावा के चौपुला क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया। गमगीन माहौल में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। किशनी थाना क्षेत्र के नगला बांध निवासी 38 वर्षीय दिनेश यादव शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय पुत्र लकी तथा 32 वर्षीय पत्नी नीतू के साथ रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वापस लौटते समय ग्राम चौपुला के निकट उनकी बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दिनेश और उनके पुत्र लकी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली: IPL मैच देख लौट रहे दो...