सड़क हादसे में पिकअप चालक पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, जुलाई 26 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। रामपुर रोड में एक सप्ताह पहले पिकअप की चपेट में आकर मजदूर की जान चली गई थी। अब परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मृतक के पिता बाबू राम निवासी ग्राम चुरैला, थाना बहेड़ी, जिला बरेली ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र देवपाल 19 जुलाई की रात करीब 9 बजे मजदूरी के बाद किराये के मकान लालपुर किच्छा जाने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि तभी एक पिकअप पीछे से आई और देवपाल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल देवपाल को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.