काशीपुर, फरवरी 3 -- काशीपुर संवाददाता। हरिद्वार हाईवे पर सोमवार देर शाम एक पिकअप वाहन भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। जबकि पिकअप में बैठे चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जसपुर के ईदगाह रोड मोहल्ला जुलाहान निवासी 52 वर्षीय भूरे हुसैन पुत्र मोहम्मद यासीन पिकअप वाहन चालक थे। सोमवार देर शाम वह बिलासपुर से कैटरिंग का सामान लेकर जसपुर जा रहे थे। इस बीच ढिल्लो ढाबा के पास पिकअप वाहन पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में चालक भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में आगे बैठा एक औरपीछे बैठे तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्वार यूपी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। भूरे के दो बेटे दानिश, साजिद, दो बेटी नाजिया, अलकस के अलावा दो विवाहित बेटियों ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.