रांची, अप्रैल 21 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुढ़ाखुखरा कैम्बो रोड पर मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसा मेंठे चढ़ान के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ट्रेंच के गड्ढे में जा घुसी। घायलों में चान्हो थाना क्षेत्र के बरहे निवासी 57 वर्षीय रामियो देवी, 28 वर्षीय रामपति कुमारी, 53 वर्षीय बुधराम लोहरा उर्फ भौका, 24 वर्षीय सूरज लोहरा और 55 वर्षीय अभु लोहरा शामिल हैं। सभी को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया। बताया जाता है कि सभी लोग बेड़ो के गड़गांव मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन घायल इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक संतुलन खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना...