मधेपुरा, अप्रैल 29 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।थाना क्षेत्र के हरैली गांव स्थित एनएच-106 किनारे हनुमान मंदिर के समीप खड़ी बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी कपिल देव मेहता के पुत्र विकास कुमार (23) और उसकी भाभी विवेका देवी घायल हो गए। बताया गया कि दोनों एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस बीच पूजा करने के लिए मंदिर के पास वे दोनों रुक गए। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की गई इसी बीच एक बाइक से ठोकर लग गयी। दुर्घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। उसकी बाइक पर सवार फेकन राम और संदीप...