गया, अप्रैल 26 -- मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप रविवार को सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। इस घटना में मृतक की गोद में बैठी चार महीने की दूधमुहीं बच्ची सकुशल बच गई। मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के गनौरी टीलहा निवासी इंद्रजीत कुमार की पत्नी सिंपी कुमारी के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, सिंपी अपने देवर आशीष कुमार के साथ परैया से अपने मायके फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रही थी। इसी क्रम में मोहनपुर फतेहपुर मार्ग के पथरा गांव के समीप सिंपी अचानक गोद में लिए बच्ची के साथ सड़क पर गिर पड़ी। सड़क पर गिरते ही पीछे से तेज गति से आ रहा ऑटो ने उसे कुचल दिया। उसकी चार माह की बच्ची को चोट तक नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनपुर लाया ...