हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के भूराटीकुर के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे के दिन ही उसकी पत्नी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दंपती की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली देहात क्षेत्र के चक गांव निवासी लज्जाराम अपनी पत्नी सुमिला के साथ ऑटो से किसी रिश्तेदार की तेहरवीं में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भूराटीकुर के पास ऑटो चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक समेत ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां सुमिला ने दम तोड़ दिया। उस समय पहचान न होने के कारण महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.