सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
गोरखपुर, जून 18 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार ढाला के समीप बांध पर बुधवार शाम करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के लालपुर टीकर स्थित बीसबिगहा निवासी 32 वर्षीय बुधिराम निषाद अपनी पत्नी 27 वर्षीय प्रियांशी देवी को बाइक से लेकर गोरखपुर के नौसड़ स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वे डांगीपार ढाला के पास बांध पर पहुंचे, तभी गोरखपुर शहर की ओर से डांगीपार की तरफ जा रहे तेज रफ्तार एक चारपहिया भारी वाहन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मचा कोहराम टक्कर इतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.