रांची, मई 3 -- खूंटी, संवाददाता। रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर तजना नदी के समीप रविवार को सड़क हादसे में पूजा के लिए जा रहे परिवार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतका की पहचान रांची के हरमू विद्यानगर निवासी बिनिता देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, हरमू विद्यानगर निवासी मनीष कुमार अपनी पत्नी बिनिता देवी और बेटी अरुणा कुमारी के साथ बाबा आम्रेश्वर धाम पूजा के लिए खूंटी आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे तजना नदी के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनीष कुमार और उनकी पत्नी बिनिता देवी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि उनकी बेटी अरुणा कुमारी को हल्की चोटें आईं。

घट...