हजारीबाग, जनवरी 24 -- दारू, हजारीबाग, प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र टटगांवा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक सड़क दुर्घटना ने न केवल एक दंपत्ति की जान ली, बल्कि एक पूरे वंश को ही खत्म कर दिया। गुरुवार को पति अरुण की मौत के बाद, शनिवार को रिम्स में इलाज के दौरान उसकी गर्भवती पत्नी ज्योति ने भी दम तोड़ दिया। बीते गुरुवार को अरुण अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति को परीक्षा दिलाने के लिए हजारीबाग ले जा रहे थे। हरली कॉलेज के पास जैसे ही पहुंचे, एक अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के बाद अरुण मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ज्योति ने भी शनिवार को रिम्स में दम तोड़ दिया। अरुण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और चार बहनों का अकेला भाई था। इस हादसे में न केवल पति-...