सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी व साली घायल
बिजनौर, मार्च 31 -- रेहड़। चैती मेले से लौट रहे बाइक सवार दंपति सहित तीन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। हायर सेंटर ले जाने के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किये बिना शव का दाह संस्कार कर दिया। गांव जयसिंहजोत (बादीगढ़) निवासी गजेन्द्र सैनी पुत्र न्यादर सैनी रविवार की तड़के काशीपुर चैती मेले से अपनी पत्नी कौशल देवी व साली रीना देवी निवासी झाड़पुरा (अफजलगढ़) के साथ बाइक से घर बादीगढ़ लौट रहा था। काशीपुर-जसपुर हाईवे बाइपास पर गाँव कलियावाला के निकट बाइक चालक गजेन्द्र सैनी को नींद की झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के दायीं ओर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.