सड़क हादसे में नेपाली युवक की हुई मौत
मोतिहारी, अगस्त 8 -- सिकरहना, निसं। ढाका थानान्तर्गत पीपरा वाजिद के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक नेपाली युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिलान्तर्गत मलंगवा थाना क्षेत्र के चौकी हरकठिया के महिनाथपुर निवासी 28 वर्षीय अजय राम के रूप में की गयी। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि युवक अपने अन्य ग्रामीणों के साथ पंजाब से कमाकर लौट रहा था। वह मोतिहारी से टेम्पो से अपने घर जा रहा था। ढाका बैरगनिया भारतमाला रोड में पीपरा वाजिद के समीप टेम्पो अनियंत्रित होकर यात्री शेड से टकरा गयी, जिसमें अजय को गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं टेंपो सवार अन्य यात्री बाल बाल बच गये। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि झपकी लगने से यह घटना हुयी है। सूचना पर ढाका पुलिस पहुंची व टेम्पो चालक को हिरासत में ले लिया है । थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.