सड़क हादसे में निजी स्कूल के सुरक्षाकर्मी की मौत
मैनपुरी, मई 16 -- शहर स्थित एक निजी स्कूल में सुरक्षा ड्यूटी पर जा रहे 70 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मैनपुरी भोगांव मार्ग पर शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही सुरक्षाकर्मी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिढ़ौली निवासी 70 वर्षीय लाल सिंह यादव पुत्र मातादीन शहर के एक निजी स्कूलों में सुरक्षा ड्यूटी करने साइकिल से आ रहे थे। मैनपुरी भोगांव मार्ग पर अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे लाल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.