बिजनौर, फरवरी 21 -- नगीना नेशनल हाईवे पर एक हादसे में युवक की मौत हो गई। नौकरी की तलाश में नगीना के अंबेडकर निवासी 23 वर्षीय शिवांकर भारती पुत्र सुरेंद्र कुमार नाबार्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। जब वह धामपुर क्षेत्र के गांव सहजनी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। उपुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजन बड़ी संख्या में कोतवाली धामपुर पहुंचे। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि शिवांकर भारती पढ़ाई तथा नौकरी के प्रति इतना गंभीर थे कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। मृतक शिवांकर दो भाइयों में बड़ा था, उसके पिता नगीना पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.