बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगरनौसा निवासी कृष्ण ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र शर्मा की मौत सड़क हादसे में हो गयी। हादसा नगरनौसा से थोड़ी दूर पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के जोधन बिगहा गांव के पास एनएच 431 पर हुआ है। परिजनों ने बताया कि वह नगरनौसा पोस्ट ऑफिस वाली गली में सैलून चलाता था। दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (नगरनौसा से रजनीकांत)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...