बिहारशरीफ, मई 14 -- सड़क हादसे में दो सहोदर भाई घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिरारी मार्ग पर श्रवण बिगहा गांव के निकट बाइक और साइकिल में टक्कर हो गयी। हादसे में साइकिल सवार राकड़ गांव निवासी दो सहोदर भाई अरबिंद पासवान और श्रवण पासवान गंभीर रुप से जख्मी हो गये। दोनों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अरविंद ने बताया कि दोनों भाई साइकिल से चेवाड़ा बाजार जा रहे थे। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...