सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तुलसीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान शोएब खान (20 वर्ष) पुत्र गुलाम मुस्तफा तथा अयूब खान (22 वर्ष) पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी लोकाहवा, महाराजगंज के रूप में हुई है। दोनों भाई किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की जांघ की हड्डी टूट गई, जबकि चेहरे और शरीर पर भी गंभीर चोटें आई थीं。
स्थानीय लोगों की सहायता स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.