बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता। वाहन की टक्कर में जान गंवाने वाले दोनों सगे भाइयों की मौत के बाद घर व गांव में मातम पसरा है। रोते-बिलखते परिजनों का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। खेती-बाड़ी में हाथ बंटाकर पिता का सहारा बने दोनों भाई अब हमेशा के लिए चले गए। जिन हाथों से परिवार की उम्मीदें जुड़ी थीं, वही हाथ एक ही हादसे में छूट गए, और पूरा घर सन्नाटे में डूब गया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सिताबनगर बारी खेड़ा के रहने वाले राजेश और उनके छोटे भाई कावेंद्र उर्फ नन्नू की अचानक मौत ने परिवार को स्तब्ध कर दिया। दोनों भाई खेतीबाड़ी में अपने पिता का सहयोग करते थे और पूरे मोहल्ले में विनम्र और मिलनसार के रूप में जाने जाते थे। परिवार के लिए उनका योगदान महत्वपूर्ण था, उनकी हंसी और नर्म स्वभाव मोहल्ले में सबको याद रहते थे। हादसे की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.