सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
बुलंदशहर, मई 20 -- स्याना-नरसेना मार्ग पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नहर की पटरी पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो जवान बेटों की मौत की खबर से गांव भड़कऊ में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ड्यूटी पर लौट रहे थे दोनों भाई जानकारी के अनुसार नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ निवासी महेंद्र चौहान के तीन बेटों में से दो बेटे प्रमोद चौहान (43 वर्ष) और महिपाल चौहान (45 वर्ष) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों भाई कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आए थे। बुधवार शाम दोनों भाई बाइक से दिल्ली ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे।
राणापुर के पास कार ने मारी टक्कर स्याना थाना क्षेत्र के गांव राणापुर के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.