सड़क हादसे में दो लोग घायल, हालत गंभीर
धनबाद, मई 15 -- धनबाद। धनबाद के करमाटांड़ पुल के समीप गुरुवार की दोपहर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर हाइवा को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। घायलों की पहचान खड़काबाद निवासी राजेश हांसदा (45) और अभिषेक मुर्मू (21) के रूप में हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं। यह भी पढ़ें- बलियापुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- हाइवा की टक्कर से दंपति घायल, रिम्स रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.