रांची, मई 11 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मिशन चौक के समीप सोमवार शाम सड़क हादसे में पैदल यात्री समेत बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र के कंदरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुधीर मिंज सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बीजूपाड़ा से रातू की ओर जा रहे तिलता निवासी 28 वर्षीय दीपक उरांव की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दीपक उरांव को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं सुधीर मिंज का इलाज मांडर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...