छपरा, अप्रैल 9 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नंदनपुर बाजार व गवंद्री गांव में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। मृतकों में पट्टी पचड़ौर गांव निवासी मनोज सिंह और भगवतपुर गांव के अवधेश सिंह की बहन मीना देवी शामिल हैं। घायलों में शामिल मीना देवी के पति हरिमाधव सिंह की स्थिति काफी नाजुक है । हादसे में घायल अवधेश सिंह की पत्नी इंदु देवी, भांजा अमन कुमार और बोलेरो मालिक सह चालक कृष्णा रजक का उपचार पटना में चल रहा है। उक्त घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूर्व विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि शेखर सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुमुद रंजन , डॉ रंजन सिंह, अमरनाथ सिंह ने परिजनों को सांत्वना दी। -
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.