सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, जुलाई 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बागड़पुर फ्लाईओवर पर 18 जुलाई को हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई थी। जबाकि ट्राली सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में एक मृतक के चाचा ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जनपद अमरोहा के थाना डिडौली के गांव मुबारकपुर नुरी निवासी गामा ने बाबूगढ़ थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि 18 जुलाई को उनके परिवार का भतीजा आरिफ, कामिल और मैराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिल्ली से अमरोहा अपने घर आ रहे थे। एनएच-9 पर बांगड़पुर फ्लाईओवर पर पिकअप वाहन ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में आरिफ और कामिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.