सड़क हादसे में दो युवती सहित तीन घायल
सिमडेगा, जून 14 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सिकोरदा के पास सड़क दुर्घटना में दो युवती सहित तीन लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रामजडी निवासी फ्रासिंस डांग दो युवती के साथ बाईक से सोडा से बानो की हो आ रहा था। इसी क्रम में चालक ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और अनयंत्रित होकर बाईक में सवार सभी लोग बीच सड़क में गिर गए। घटना में जराकेल सबाटोली निवासी प्रिया सिंदुरिया व सोडा कुरकुटोली क्रेंससिया केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फ्रासिंस डांग को हल्की चोटें आयी है। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर मनोरंजन कुमार के देखरेख में इलाज चल रहा है। वहीं घायल युवतियो की स्थिति को देखते हुए उनके बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मे प्रिया सिंदुरिया का हाथ व क्रेंससिया केरकेट्टा का हाथ व पैर टुट गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.