गोपालगंज, अप्रैल 12 -- उचकागांव,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार- दहीभाता मुख्य पथ पर सड़क हादसों में जलाल्दी टोला निवासी व्यास पांडेय का पुत्र सुजीत कुमार और पेंदुला खास गांव के सिद्दीकी साई का पुत्र नासिर मियां मौत हो गयी थी। इन दो युवकों की मौत से रविवार को भी पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर रही। जलालदी टोला और पेंदुला खास गांव में रविवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जलाददी टोला गांव में मृतक सुजीत कुमार के पिता व्यास पांडेय, पत्नी काजल कुमारी, बड़े भाई संदीप पांडेय सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार का वर्ष 2020 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव के काजल कुमारी के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनका दो...