रुडकी, अप्रैल 4 -- नेशनल हाईवे में सर्विस रोड पर हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस से वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबरदस्तपुर निवासी अकरम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात को उसका पुत्र साहिब अपने चचेरे भाई अयान पुत्र असलम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक में खराबी आने पर दोनों सड़क किनारे रुककर उसे जांचने लगे। इसी दौरान मंगलौर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक और दोनों युवकों को टक्कर मार गया।हादसे में दोनों की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.