सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर
भदोही, जून 14 -- गोपीगंज (भदोही), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जीटी रोड मिर्जापुर तिराहे पर शुक्रवार की रात ट्रक से बाइक सवार टकरा गए। इस दौरान 25 वर्षीय विकास यादव, 19 वर्षीय अमन मिश्रा की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर होने पर 22 वर्षीय शुभम यादव को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे की जानकारी के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। औराई थाना क्षेत्र के कठारी बाजार निवासी दो युवक मुंबई जा रहे थे। उन्हें ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर छोड़ने उनके साथी मिर्जापुर जिले के भोगांव निवासी विकास यादव पुत्र श्यामा, औराई के विट्ठलपुर गांव निवासी अमन मिश्रा पुत्र जय शंकर मिश्रा और शुभम यादव पुत्र इंद्रसेन यादव निवासी कठारी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर ट्रक व टैंकर की टक्कर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.