सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल
गिरडीह, मई 31 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस के समीप शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित गड़कुरा गांव निवासी उमेश भुला अपनी पत्नी विमली देवी एवं एक अन्य महिला लक्ष्मी देवी को बाइक से लेकर डोमचांच के सफी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिजली ऑफिस के पास अचानक एक मवेशी का बच्चा सामने आ गया। बाइक की टक्कर से मवेशी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी विमली देवी और लक्ष्मी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गावां पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.