श्रावस्ती, मार्च 30 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में घर लौट रहे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर पहले ट्रक से टकराए और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस भीषण टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। बहराइच जिले के नगरौर गांव निवासी मोहम्मद हलीम (48) विगत कई वर्षों से गिलौला कस्बे में सिलाई का काम करते थे। उनके पड़ोसी जमील भी उनके साथ इसी दुकान पर काम करते थे। दोनों रोज साथ मिलकर बाइक से गिलौला आते और शाम को दुकान बंद कर घर लौट जाते थे। रविवार की रात भी दोनों ने हमेशा की तरह दुकान बंद की और बाइक से नगरौर के लिए निकल पड़े। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह उनकी आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.