गोंडा, अप्रैल 18 -- मोतीगंज (गोंडा), संवाददाता। जिले के दतौली मोतीगंज मार्ग पर राजापुर परसौरा के पास शुक्रवार रात 9:30 बजे निमंत्रण में जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों की हादसे में मौत हो गई। दिनारा के रहने वाले प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू व नीरज शुक्ला की बाइक राजापुर परसौरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गए। , हादसे में मौके पर ही प्रमोद की मौत हो गई जबकि नीरज ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि देर रात दोनों युवक राजगढ़ में स्थित एक तिलक समारोह में जा रहे थे। गांव के बबलू श्रीवास्तव के बेटे का मैरिज हॉल में तिलक समारोह का कार्यक्रम था। उसी में दोनों युवक हिस्सा लेने जा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों दुख का पहाड़ टूट पड़ा। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार में शोक की लहरसूचना पर पहुंची ...