रांची, अप्रैल 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची और लोहरदगा जिले की सीमा पर झिबरी मोड़ के निकट गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रघुनाथपुर पंचायत के नावाडीह निवासी 14 वर्षीय आशीष उरांव (पिता स्वर्गीय विष्णु दयाल उरांव), 18 वर्षीय आशीष उरांव (पिता सुरेश उरांव) और 17 वर्षीय आशीष उरांव (पिता पंचू उरांव) एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने निकले थे। वापसी के दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में 14 वर्षीय आशीष और 18 वर्षीय आशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो ले गई, जहां डॉक्टरों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.