कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- संदीपन घाट थाने के काजीपुर बाजार निवासी अनीस उल्ला पुत्र आसिफ उल्ला रसूलाबाद कोइलहा स्थित रंगीले छबीले बाबा की मजार पर फूल-माला बेचने का काम करता है। बुधवार शाम वह रोज की तरह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान थाने से कुछ ही दूरी पर सड़क पार कर रहे एक भट्ठा मजदूर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अनीस उल्ला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, दूसरे घायल मजदूर का भी इलाज जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.