देवरिया, फरवरी 18 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-भवानी छापर मुख्य मार्ग पर ठाकुरपुर मुर्गिया टोला के पास रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासोपट्टी टोला लालू छापर निवासी प्रदीप राय (18) पुत्र छोटे लाल राजभर तथा अभय प्रसाद (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शिवरात्रि के मेले से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.