जामताड़ा, जनवरी 9 -- सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर-करमदहा मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के लोधरिया नदी के समीप शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागाबांध (रांगाडीह) निवासी भरत पोद्दार (उम्र-करीब 40वर्ष) साप्ताहिक हाट से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोधरिया गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार धनजोरी निवासी अक्षय मरांडी (उम्र-करीब 21 वर्ष) ने साइकिल में धक्का मार दिया। टक्कर के बाद साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.