रांची, मई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत मामले में हिट एंड रन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिदरौल निवासी गुड्डू उरांव की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि 23 फरवरी को उनका 15 वर्षीय बेटा बॉबी उरांव और 18 वर्षीय रितेश तिर्की मोटरसाइकिल से घाघरा गांव से लौट रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे घाघरा नदी पुल पर एक अज्ञात वाहन ने तेज और लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें रिम्स ले जाया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, किशोर गंभीर यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.