बदायूं, अप्रैल 9 -- संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मझोला निवासी चंद्रवीर पुत्र सिपट्टर की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। छह अप्रैल को चंद्रवीर का भतीजा सुमित, थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सुकन्या जोजों निवासी अपने बहनोई आकाश के साथ कछला गंगा श्मशान घाट से अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहा था। तभी बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे सुमित और उसके बहनोई आकाश की मौत हो गई। शवों के अंतिम संस्कार के बाद मृतक सुमित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.