सड़क हादसे में दो की मौत दो, पुलिस जांच में जुटी
सिमडेगा, मार्च 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पहली घटना बांसजोर में घटी। जहां ट्रक दुर्घटना में पंजाब निवासी चालक की मौत हो गई। घटना के संबंध में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का सह चालक मो अकबर ने बताया कि राउरकेला से सिमडेगा आने के दौरान बांसजोर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। घटना में केबिन के ऊपर रखी गैस सिलेंडर चालक दिलीप सिंह के सिर में गिर गई। जिससे उसको मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक दिलीप के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पंजाब से चालक के परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में घटी। जहां तामड़ा मिशन के पास तेजी से आता हुआ एक बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.