नवादा, जून 22 -- जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के लेदहा मोड़ के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में मो. आरिफ का 15 वर्षीय आतिफ तथा मंजर इमाम का 20 वर्षीय पुत्र मो. कैफ शामिल है। वहीं घायल युवक मुन्ना का 16 वर्षीय पुत्र गुलजार है। तीनों नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के मोगलाखार मोहल्ले के रहने वाले हैं। तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

परिजनों का हंगामा इधर, ​मृतकों के परिजनों ने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर चिकित्सक के नहीं होने और इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ जोरदार हो-हंगामा भी किया। जिसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस और अस्पताल के डीएस डॉ.एसडी अरैयर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परि...