चंदौली, मई 26 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ थाना क्षेत्र के नौगढ़ मद्धुपुर मार्ग पर जयमोहनी पोस्ता गांव के समीप मंगलवार को रात करीब दस बजे तेज गति से आ रही पिकअप वाहन एक बाइक को टक्कर मारते हुए टैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। जिससे दोनों वाहन पलट गए। जिसमे टैक्टर ट्राली पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे दो लोग और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। शवों को जिला अस्पताल भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैक्टर ट्राली मद्धुपुर (सोनभद्र) नौगढ़ की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर पर चालक के बगल में चार लोग बैठे थे। टैक्टर के पीछे बाईक आ रही थी। जिसपर चालक के साथ एक महिला व एक बच्चा सवार थे। पीछे से काफी तेज गति से आ रही पिकअप से बाईक में टक्कर मारते हुए टैक्टर ट्राली में भिड़ गई। जिससे बाईक गड्ढे में जा गिरी। वहीं टैक...