रिषिकेष, जून 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। छिद्दरवाला में दो दिन पहले दून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो ईंट सप्लायरों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस चालक की पहचान के प्रयास में जुटी है। रायवाला पुलिस के मुताबिक यह हादसा 25 जून की दोपहर में हुआ। गुलबहार निवासी ग्राम बन्हेड़ा टांडा, मंगलौर, हरिद्वार ने तहरीर में बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई शहजाद और साथी मतलूब देहरादून से नेपालीफार्म की ओर आ रहे थे। इसीबीच उन्हें छिद्दरवाला में पीछे से आ रही ईवी कार ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो ईंट सप्लायरों की मौत पर केस हादसा होते ही आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में दोनों का एम्स में भर्ती कराया। यहां चिक...