औरंगाबाद, मार्च 14 -- नगर थाना क्षेत्र के पिपरडीह मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 चांद बिगहा गांव निवासी अशोक चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है। परशुराम चौधरी का पुत्र मृत्युंजय कुमार गंभीर रूप से घायल है। मृतक के भाई अरुणजय कुमार ने बताया कि वे अपने चचेरे भाई प्रदीप की शादी की बारात में शामिल होने पल्सर बाइक से कुरम्हा जा रहे थे। इसी दौरान पिपरडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने दोनों ...