भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-731बी स्थित दुर्गागंज थाने के सामने शुक्रवार की रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दौरान दूल्हे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी भानीपुर ले जाने पर सभी को रेफर कर दिया गया। किशोरी समेत कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव निवासी रामरथी पाल की बेटी पूजा पाल एक मई को थी। बारात जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव से आ रही थी। देर रात करीब पौने 10 बजे बाराती वाहनों में सवार होकर जा रहे थे। दुर्गागंज थाने के सामने पहुंचने पर दूल्हे की कार में ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। यह भी पढ़ें- जिले में 36 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक बाराती समेत चार लोगों की गई जान इसके कारण वहां पर अफरा-तफरी मच गई। बा...