नवादा, दिसम्बर 3 -- काशीचक, एक संवाददाता। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में दुल्हन की बुआ समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा ग्रामीण 55 वर्षीय सिद्धेश्वर प्रसाद और अर्जुन प्रसाद के बहन कौशल्या देवी के रूप में हुई है। वह शेखपुरा जिले के अगबिल चाड़े गांव निवासी स्व. रामशरण महतो की पत्नी थीं। वहीं घायलों को इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भैरो बिगहा गांव में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों का शव गांव नहीं पहुंचा था। ग्रामीण इंतजार करते रहे। बताया जाता है कि भैरो बिगहा निवासी अर्जुन प्रसाद की बिटिया गुड़िया कुमारी की शादी थी। नालंदा जिले के बिहारशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.