सड़क हादसे में दिव्यांग युवक की मौत, दो दिन बाद पहचान
हरदोई, मई 9 -- हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक गुरुवार शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को सांडी तिराहे के पास एक स्कूल के सामने सड़क हादसे में मिले शव की फोटो से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जलपीपुर निवासी रमेश का 32 वर्षीय बेटा रामसेवक दिव्यांग था। चचेरे भाई नीरज ने बताया कि रामसेवक गुरुवार शाम घर से सब्जी खरीदने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दिव्यांग युवक की मौत, दो दिन बाद हुई पहचान शुक्रवार को जानकारी मिली कि सांडी तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई है। मां सांडी थाने पहुंचीं और फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.