सड़क हादसे में दिवंगत तीन बच्चों के परिजनों से मिले वित्त मंत्री, जताई संवेदना
रांची, सितम्बर 27 -- रांची। जमशेदपुर। हिटी झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत वंशिका खण्डेलवाल, नमन गुप्ता एवं सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वित्त मंत्री ने वंशिका खण्डेलवाल के पिता पंकज खण्डेलवाल, नमन गुप्ता के पिता राजीव गुप्ता तथा सार्थक अग्रवाल के पिता चेतन अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कम उम्र में बच्चों का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी शब्द से संभव नहीं है।तीनों यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सड़क हादसे में मृत युवाओं के परिजनों से मिले बन्ना गुप्ता व सुधा गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.