अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर रोड पर सड़क हादसे में दवा कारोबारी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर निवासी दवा कारोबारी 37 वर्षीय का मसूदाबाद चौराहे पर बंसल डिस्पेंसरी के नाम से मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार देररात वह दुकान बंद करके गूलर रोड पर गोदाम से दवा लेने जा रहे थे। साथ में बच्चों के लिए आईसक्रीम भी लेनी थी। रास्ते में लक्ष्मी टॉकीज के पास उनकी स्कूटी फिसल गई। वह घिसटते हुए काफी देर जा गिरे। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में केस दर्ज घटना के बाद वह आधा घंटा तक वहीं पड़े रहे। इस दौरान कई लोग गुजरे, मगर किसी ने मदद नहीं की। बाद में पुलिस ने उन...