बोकारो, मई 20 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। दामूडीह पंचायत के गोपीनाथपुर निवासी सपन मांझी और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी की सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- मां-बाप को खो चुके मासूमों के साथ खड़ा हुआ जिला प्रशासनग्रामीणों का आक्रोश सोमवार देर रात मृतका के शव के साथ ग्रामीणों ने बरमसिया ओपी क्षेत्र के दुबेकाटा मोड़ को जाम कर दिया। करीब रात ढाई बजे प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों के साथ हुई वार्ता के बाद जाम समाप्त हुआ। वार्ता में मानपुर से मुर्गाताल तक सड़क निर्माण करा रही प्रीति इंटरप्राइजेज कंपनी ने ढाई लाख रुपये तथा दुर्घटना में शामिल टाटा मैजिक वाहन के मालिक ने 50 हजार रुपये देने पर सहमति जताई। कुल तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। 14 मई को हुआ था दर्दनाक हादस...