सड़क हादसे में दंपति सहित तीन घायल, महिला गंभीर
बिजनौर, अप्रैल 14 -- रेहड़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर रेहड़ बस स्टैंड के नज़दीक हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति सहित दोनो बाइक सवार घायल हो गया। घायलों को पीआरवी टीम ने पीएचसी में भर्ती कराया। जनपद मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गाँव मदारपुर (शरीफनगर) निवासी विजय कुमार (52 वर्ष) पुत्र घनश्याम सिंह अपनी पत्नी बबीता देवी (50 वर्ष)के साथ रेहड़ (दहलावाला) निवासी अपने बहनोई राजेन्द्र सिंह के घर आये थें। राजेन्द्र सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम विजय सिंह वह अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ बाइक से बादीगढ़ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें थें। रेहड़ बस स्टैंड के नज़दीक विपरित दिशा से आ रही बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दंपति विजय सिंह व बबीता देवी सहित दूसरा बाइक सवार विक्की तोमर (36 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र तोमर निवासी कस्बा रेहड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.