सड़क हादसे में दंपति जख्मी
गोंडा, जून 8 -- मोतीगंज संवाददाता। सोमवार देर शाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुहेलवा गांव निवासी पति-पत्नी रामजन्म, मंजू देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार दंपति किसी काम से घर से कहीं जा रहे थे। बघेलवा के पास पीछे से आ रहा लोडिंग बैटरी रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पीआरबी के साथ एंबुलेंस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर भेजा। सीएससी अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि दो लोग घायल अवस्था में आए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- जमुई: बाराजोर रेलवे गुमटी पास दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों के चालक गंभीर
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.